Priyanka Verma

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता - अस्तित्व प्रकृति का

अस्तित्व की रक्षा...


प्रकृति लड़ती है अपना अस्तित्व बचाने को,
इस बढ़ते मशीनीकरण के जमाने से,
क्यों मनुष्य पागल हो गया, मशीनों के पीछे,
नही डरता वो, प्रकृति को नुकसान पहुंचाने से।।

खाली हाथ ही आया था इस जग में
और जाना भी खाली हाथ है,
जन्म से लेकर मृत्यु तक , सिर्फ 
ये ममता भरी प्रकृति ही साथ है।।

नही रुका अगर इतना दोहन प्रकृति का,
तो फिर ये अपना रौद्र रूप दिखाएगी,
अपना अस्तित्व बचाने को, 
ममता, करुणा छोड़, ये सारी हदें लांघ जाएगी।।


प्रियंका वर्मा
25/8/22





   26
17 Comments

Ajay Tiwari

26-Aug-2022 08:56 PM

Very nice

Reply

Priyanka Verma

26-Aug-2022 04:33 PM

Thank you so much 🙏💐💐😊

Reply